ज्योतिष समाधान

Thursday, 28 September 2023

शिव जी की आधी परिक्रमा क्यों की जाती है

 क्यों की जाती है भगवान की परिक्रमा, जानिए

शिवजी की आधी परिक्रमा करने का विधान है, वह इसलिए कि शिव के सोमसूत्र को लांघा नहीं जाता है। जब व्यक्ति आधी परिक्रमा करता है तो उसे चंद्राकार परिक्रमा कहते हैं। शिवलिंग को ज्योति माना गया है और उसके आसपास के क्षेत्र को चंद्र। आपने आसमान में अर्ध चंद्र के ऊपर एक शुक्र तारा देखा होगा। यह शिवलिंग उसका ही प्रतीक नहीं है बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड ज्योतिर्लिंग के ही समान है।
'
अर्द्ध सोमसूत्रांतमित्यर्थ: शिव प्रदक्षिणीकुर्वन सोमसूत्र 
न लंघयेत इति वाचनान्तरात।'

सोमसूत्र : शिवलिंग की निर्मली को सोमसूत्र भी कहा जाता है। शास्त्र का आदेश है कि शंकर भगवान की प्रदक्षिणा में सोमसूत्र का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, अन्यथा दोष लगता है। सोमसूत्र की व्याख्या करते हुए बताया गया है कि भगवान को चढ़ाया गया जल जिस ओर से गिरता है, वहीं सोमसूत्र का स्थान होता है।

तब लांघ सकते हैं : 
शास्त्रों में अन्य स्थानों पर मिलता है कि तृण, काष्ठ, पत्ता, पत्थर, ईंट आदि से ढंके हुए सोमसूत्र का उल्लंघन करने से दोष नहीं लगता है, लेकिन ‘शिवस्यार्ध प्रदक्षिणा’ का मतलब शिव की आधी ही प्रदक्षिणा करनी चाहिए।
किस ओर से परिक्रमा : भगवान शिवलिंग की परिक्रमा हमेशा बाईं ओर से शुरू कर जलाधारी के आगे निकले हुए भाग यानी जलस्रोत तक जाकर फिर विपरीत दिशा में लौटकर दूसरे सिरे तक आकर परिक्रमा पूरी करें।

किस देवता की कितनी प्रदक्षिणा करनी चाहिए, इस संदर्भ में ‘कर्म लोचन’ नामक ग्रंथ में लिखा गया है कि- ‘एका चण्ड्या रवे: सप्त तिस्र: कार्या विनायके। हरेश्चतस्र: कर्तव्या: शिवस्यार्धप्रदक्षिणा।’ अर्थात दुर्गाजी की एक, सूर्य की सात, गणेशजी की तीन, विष्णु भगवान की चार एवं शिवजी की आधी प्रदक्षिणा करनी चाहिए।
*तिलक लगाने के बाद यज्ञ देवता अग्नि या वेदी की तीन प्रदक्षिणा (परिक्रमा) लगानी चाहिए। ये तीन प्रदक्षिणा जन्म, जरा और मृत्यु के विनाश हेतु तथा मन, वचन और कर्म से भक्ति की प्रतीक रूप, बाएं हाथ से दाएं हाथ की तरफ लगाई जाती है।
*श्री गणेश की तीन परिक्रमा ही करनी चाहिए जिससे गणेशजी भक्त को रिद्ध-सिद्धि सहित समृद्धि का वर देते हैं।
*पुराण के अनुसार श्रीराम के परम भक्त पवनपुत्र श्री हनुमानजी की तीन परिक्रमा करने का विधान है। भक्तों को इनकी तीन परिक्रमा ही करनी चाहिए।
*माता दुर्गा मां की एक परिक्रमा की जाती है। माता अपने भक्तों को शक्ति प्रदान करती है।
*भगवान नारायण अर्थात् विष्णु की चार परिक्रमा करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
*एकमात्र प्रत्यक्ष देवता सूर्य की सात परिक्रमा करने पर सारी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं।
*प्राय: सोमवती अमावास्या को महिलाएं पीपल वृक्ष की 108 परिक्रमाएं करती हैं। हालांकि सभी देववृक्षों की परिक्रमा करने का विधान है।
* जिन देवताओं की प्रदक्षिणा का विधान नही प्राप्त होता है, उनकी तीन प्रदक्षिणा की जा सकती है। लिखा गया है कि-

 ‘यस्त्रि: प्रदक्षिणं कुर्यात् साष्टांगकप्रणामकम्। 
दशाश्वमेधस्य फलं प्राप्रुन्नात्र संशय:॥'

* काशी ऐसी ही प्रदक्षिणा के लिए पवित्र मार्ग है जिसमें यहां के सभी पुण्यस्थल घिरे हुए हैं और जिस पर यात्री चलकर काशीधाम की प्रदक्षिणा करते हैं। ऐसे ही प्रदक्षिणा मार्ग मथुरा, अयोध्या, प्रयाग, चित्रकूट आदि में ह

मनु स्मृति में विवाह के समक्ष वधू को अग्नि के चारों ओर तीन बार प्रदक्षिणा करने का विधान बतलाया गया है जबकि दोनों मिलकर 7 बार प्रदक्षिणा करते हैं तो विवाह संपन्न माना जाता है।
* पवित्र धर्मस्थानों- अयोध्या, मथुरा आदि पुण्यपुरियों की पंचकोसी (25 कोस की), ब्रज में गोवर्धन पूजा की सप्तकोसी, ब्रह्ममंडल की चौरासी कोस, नर्मदाजी की अमरकंटक से समुद्र तक छ:मासी और समस्त भारत खंड की वर्षों में पूरी होने वाली इस प्रकार की विविध परिक्रमाएं भूमि में पद-पद पर दंडवत लेटकर पूरी की जाती है। यही 108-108 बार प्रति पद पर आवृत्ति करके वर्षों में समाप्त होती है।

धर्म-संसार » सनातन धर्म » नीति नियम
क्यों की जाती है भगवान की परिक्रमा, जानिए


धार्मिक महत्व : भगवान की परिक्रमा का धार्मिक महत्व तो है ही, विद्वानों का मत है भगवान की परिक्रमा से अक्षय पुण्य मिलता है, सुरक्षा प्राप्त होती है और पापों का नाश होता है। पग-पग चलकर प्रदक्षिणा करने से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। सभी पापों का तत्क्षण नाश हो जाता है। प्रदक्षिणा करने से तन-मन-धन पवित्र हो जाते हैं व मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जहां पर यज्ञ होता है वहां देवताओं साथ गंगा, यमुना व सरस्वती सहित समस्त तीर्थों आदि का वास होता है।
प्रदक्षिणा या परिक्रमा करने का मूल भाव स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से भगवान के समक्ष समर्पित कर देना भी है।
परिक्रमा करने का व्यावहारिक और वैज्ञानिक पक्ष वास्तु और वातावरण में फैली सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा है। दरअसल, भगवान की पूजा-अर्चना, आरती के बाद भगवान के उनके आसपास के वातावरण में चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा एकत्रित हो जाती है इस सकारात्मक ऊर्जा के घेरे के भीतर चारों और परिक्रमा करके व्यक्ति के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता और नकारात्मकता घटती है। इससे मन में विश्वास का संचार होकर जीवेषणा बढ़ती है।
परिक्रमा करने का नियम जानना जरूरी
परिक्रमा प्रारंभ करने के पश्चात बीच में रुकना नहीं चाहिए। परिक्रमा वहीं पूर्ण करें, जहां से प्रारंभ की गई थी। परिक्रमा बीच में रोकने से वह पूर्ण नहीं मानी जाती। परिक्रमा के दौरान किसी से बातचीत न करें। जिस देवता की परिक्रमा कर रहे हैं, उनका ही ध्यान करें। इस प्रकार परिक्रमा करने से अभीष्ट एवं पूर्ण लाभ की प्राप्ति होती है
परिक्रमा पूर्ण करने के पश्चात भगवान को दंडवत प्रणाम करना चाहिए। जो लोग तीन प्रदक्षिणा साष्टांग प्रणाम करते हुए करते हैं, वे दश अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त करते हैं। जो लोग सहस्रनाम का पाठ करते हुए प्रदक्षिणा करते हैं, वे सप्त द्वीपवती पृथ्वी की परिक्रमा का पुण्य प्राप्त करते हैं।
बृहन्नारदीय में लिखा गया है कि जो भगवान विष्णु की तीन परिक्रमा करते हैं, वे सभी प्रकार के पापों से विमुक्त हो जाते हैं। इसका मतलब यह समझ में आता है कि कामना के अनुसार भी प्रदक्षिणा की संख्या का विचार किया गया है। विष्णु स्मृति में कहा गया है कि एक हाथ से प्रणाम करना, एक प्रदक्षिणा एवं अकाल में विष्णु का दर्शन पूर्व में किए गए पुण्य की हानि करता

Gurudev
Bhubneshwar
९८९३९४६८१०

Wednesday, 27 September 2023

श्राद्ध पक्ष 2023

श्राद्व पक्ष 2023 .

तारीख - दिन  - तिथि  - श्राद्ध .

( 1 ) 29 सितंबर 2023 - शुक्रवार - पूर्णिमा तिथि - पूर्णिमा श्राद्ध  .
( 2 ) 30 सितंबर 2023 - शनिवार - प्रतिपदा तिथि - प्रतिपदा श्राद्ध  .
( 3 ) 1 अक्टूबर 2023 - रविवार  - द्वितीया तिथि / तृतीया तिथि - द्वितीय श्राद्ध ( 0 9 : 4 2 Am तक ) / तृतीय श्राद्ध  .
( 4 ) 2 अक्टूबर 2023 - सोमवार - चतुर्थी तिथि - चतुर्थी श्राद्व .
( 5 ) 3 अक्टूबर 2023 - मंगलवार - पंचमी तिथि - पंचमी श्राद्ध .
( 6 ) 4 अक्टूबर 2023 - बुधवार - षष्टी  तिथि  - षष्टी श्राद्ध  .
( 7 ) 5 अक्टूबर 2023 - गुरुवार - सप्तमी तिथि - सप्तमी श्राद्ध .
( 8 ) 6 अक्टूबर 2023 - शुक्रवार - अष्टमी तिथि - अष्टमी श्राद्ध / जीवित्पुत्रिका श्राद्ध ( श्री महालक्ष्मी व्रत एवं  श्री महालक्ष्मी का धागा ) .
( 9 ) 7 अक्टूबर 2023 - शनिवार - नवमी तिथि  - नवमी श्राद्ध ( 0 8 : 0 9 Am ) के बाद  / सौभाग्यवती महिला का श्राद्ध  .
( 1 0 ) 8 अक्टूबर 2023 - रविवार - नवमी तिथि / दशमी तिथि - नवमी श्राद्ध ( 1 0 : 1 3 Am तक ) / दशमी श्राद्ध .
( 11 ) 9 अक्टूबर 2023 - सोमवार - दशमी तिथि - दशमी श्राद्ध  .
( 12 ) 10 अक्टूबर 2023 - मंगलवार - एकादशी तिथि - एकादशी श्राद्ध  ( इंदिरा एकादशी व्रत ) .
( 13 ) 11 अक्टूबर 2023 - बुधवार - द्वादशी तिथि - द्वादशी श्राद्ध ( सन्यासी श्राद्ध ) .
( 14 ) 12 अक्टूबर 2023 - गुरुवार - त्रयोदशी तिथि - त्रयोदशी श्राद्ध ( प्रदोष व्रत / मासिक शिवरात्रि व्रत ) .
( 15 ) 13 अक्टूबर 2023 - शुक्रवार - चतुर्दशी तिथि - चतुर्दशी श्राद्व ( अकाल मृत्यु श्राद्ध ) .
( 16 ) 14 अक्टूबर 2023 - शनिवार - अमावस्या तिथि - अमावस्या श्राद्ध ( शनि अमावस्या / पितृ विदा ) .

Gurudev
Bhubneshwar

Tuesday, 26 September 2023

श्राद्ध में तर्पण कैसे करे

(देव, ऋषि और पितृ सम्पूर्ण तर्पण विधि )
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️
।।ॐ अर्यमा न त्रिप्य्ताम इदं तिलोदकं तस्मै स्वधा नमः।...ॐ मृत्योर्मा अमृतं गमय।।

पितरों में अर्यमा श्रेष्ठ है। अर्यमा पितरों के देव हैं। अर्यमा को प्रणाम। हे! पिता, पितामह, और प्रपितामह। हे! माता, मातामह और प्रमातामह आपको भी बारंबार प्रणाम। आप हमें मृत्यु से अमृत की ओर ले चलें।

क्या है तर्पण
〰️🌸🌸〰️
पितरों के लिए श्रद्धा से किए गए मुक्ति कर्म को श्राद्ध कहते हैं तथा तृप्त करने की क्रिया और देवताओं, ऋषियों या पितरों को तंडुल या तिल मिश्रित जल अर्पित करने की क्रिया को तर्पण कहते हैं।

श्राद्ध पक्ष का माहात्म्य उत्तर व उत्तर-पूर्व भारत में ज्यादा है। तमिलनाडु में आदि अमावसाई, केरल में करिकडा वावुबली और महाराष्ट्र में इसे पितृ पंधरवडा नाम से जानते हैं।

'हे अग्नि! हमारे श्रेष्ठ सनातन यज्ञ को संपन्न करने वाले पितरों ने जैसे देहांत होने पर श्रेष्ठ ऐश्वर्य वाले स्वर्ग को प्राप्त किया है वैसे ही यज्ञों में इन ऋचाओं का पाठ करते हुए और समस्त साधनों से यज्ञ करते हुए हम भी उसी ऐश्वर्यवान स्वर्ग को प्राप्त करें।'- यजुर्वेद

ऋषि और पितृ तर्पण विधि
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️ 
तर्पण के प्रकार
〰️〰️🌸〰️〰️
पितृतर्पण, 
मनुष्यतर्पण, 
देवतर्पण, 
भीष्मतर्पण, 
मनुष्यपितृतर्पण, 
यमतर्पण

तर्पण विधि
〰️🌸🌸〰️
सर्वप्रथम पूर्व दिशा की और मुँह कर,दाहिना घुटना जमीन पर लगाकर,सव्य होकर(जनेऊ व् अंगोछे को बांया कंधे पर रखें) गायत्री मंत्र से शिखा बांध कर, तिलक लगाकर, दोनों हाथ की अनामिका अँगुली में कुशों का  पवित्री (पैंती) धारण करें । फिर हाथ में त्रिकुशा ,जौ, अक्षत और जल लेकर संकल्प पढें—

ॐ विष्णवे नम: ३। हरि: ॐ तत्सदद्यैतस्य श्रीब्रह्मणो द्वितीयपरार्धे श्रीश्वेतवाराहकल्पे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे जम्बूद्वीपे भरतखण्डे भारतवर्षे आर्यावर्तैकदेशे अमुकसंवत्सरे अमुकमासे अमुकपक्षे अमुकतिथौ अमुकवासरे अमुकगोत्रोत्पन्न: अमुकशर्मा (वर्मा, गुप्त:) अहं श्रीपरमेश्वरप्रीत्यर्थं देवर्पिमनुष्यपितृतर्पणं करिष्ये । 

तीन कुश ग्रहण कर निम्न मंत्र को तीन बार कहें- 

ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमोनमः। 

तदनन्तर एक ताँवे अथवा चाँदी के पात्र में श्वेत चन्दन, जौ, तिल, चावल, सुगन्धित पुष्प और तुलसीदल रखें, फिर उस पात्र में तर्पण के लिये जल भर दें । फिर उसमें रखे हुए त्रिकुशा को तुलसी सहित सम्पुटाकार दायें हाथ में लेकर बायें हाथ से उसे ढँक लें और  देवताओं का आवाहन करें ।

आवाहन मंत्र : ॐ विश्वेदेवास ऽआगत श्रृणुता म ऽइम, हवम् । एदं वर्हिनिषीदत ॥

‘हे विश्वेदेवगण  ! आप लोग यहाँ पदार्पण करें, हमारे प्रेमपूर्वक किये हुए इस आवाहन को सुनें और इस कुश के आसन पर विराजे ।

इस प्रकार आवाहन कर कुश का आसन दें और त्रिकुशा द्वारा दायें हाथ की समस्त अङ्गुलियों के अग्रभाग अर्थात् देवतीर्थ से ब्रह्मादि देवताओं के लिये पूर्वोक्त पात्र में से एक-एक अञ्जलि तिल चावल-मिश्रित जल लेकर दूसरे पात्र में गिरावें और निम्नाङ्कित रूप से उन-उन देवताओं के नाममन्त्र पढते रहें—

1.देवतर्पण:
〰️🌸🌸〰️
ॐ ब्रह्मास्तृप्यताम् ।

ॐ विष्णुस्तृप्यताम् ।

ॐ रुद्रस्तृप्यताम् ।

ॐ प्रजापतिस्तृप्यताम् ।

ॐ देवास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ छन्दांसि तृप्यन्ताम् ।

ॐ वेदास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ ऋषयस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ पुराणाचार्यास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ गन्धर्वास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ इतराचार्यास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ संवत्सररू सावयवस्तृप्यताम् ।

ॐ देव्यस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ अप्सरसस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ देवानुगास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ नागास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ सागरास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ पर्वतास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ सरितस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ मनुष्यास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ यक्षास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ रक्षांसि तृप्यन्ताम् ।

ॐ पिशाचास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ सुपर्णास्तृप्यन्ताम् ।

ॐ भूतानि तृप्यन्ताम् ।

ॐ पशवस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ वनस्पतयस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ ओषधयस्तृप्यन्ताम् ।

ॐ भूतग्रामश्चतुर्विधस्तृप्यताम् ।

2.ऋषितर्पण
〰️〰️🌸〰️〰️
इसी प्रकार निम्नाङ्कित मन्त्रवाक्यों से मरीचि आदि ऋषियों को भी एक-एक अञ्जलि जल दें—

ॐ मरीचिस्तृप्यताम् ।

ॐ अत्रिस्तृप्यताम् ।

ॐ अङ्गिरास्तृप्यताम् ।

ॐ पुलस्त्यस्तृप्यताम् ।

ॐ पुलहस्तृप्यताम् ।

ॐ क्रतुस्तृप्यताम् ।

ॐ वसिष्ठस्तृप्यताम् ।

ॐ प्रचेतास्तृप्यताम् ।

ॐ भृगुस्तृप्यताम् ।

ॐ नारदस्तृप्यताम् ॥

3.मनुष्यतर्पण
〰️〰️🌸〰️〰️
उत्तर दिशा की ओर मुँह कर, जनेऊ व् गमछे को माला की भाँति गले में धारण कर, सीधा बैठ कर  निम्नाङ्कित मन्त्रों को दो-दो बार पढते हुए दिव्य मनुष्यों के लिये प्रत्येक को दो-दो अञ्जलि जौ सहित जल प्राजापत्यतीर्थ (कनिष्ठिका के मूला-भाग) से अर्पण करें—

ॐ सनकस्तृप्यताम् -2

ॐ सनन्दनस्तृप्यताम् – 2

ॐ सनातनस्तृप्यताम् -2

ॐ कपिलस्तृप्यताम् -2

ॐ आसुरिस्तृप्यताम् -2

ॐ वोढुस्तृप्यताम् -2

ॐ पञ्चशिखस्तृप्यताम् -2

4.पितृतर्पण
〰️🌸🌸〰️
दोनों हाथ के अनामिका में धारण किये पवित्री व त्रिकुशा को निकाल कर रख दे ,

अब दोनों हाथ की तर्जनी अंगुली में नया पवित्री धारण कर मोटक नाम के कुशा के मूल और अग्रभाग को दक्षिण की ओर करके  अंगूठे और तर्जनी के बीच में रखे, स्वयं दक्षिण की ओर मुँह करे, बायें घुटने को जमीन पर लगाकर अपसव्यभाव से (जनेऊ को दायें कंधेपर रखकर बाँये हाथ जे नीचे ले जायें ) पात्रस्थ जल में काला तिल मिलाकर पितृतीर्थ से (अंगुठा और तर्जनी के मध्यभाग से ) दिव्य पितरों के लिये निम्नाङ्कित मन्त्र-वाक्यों को पढते हुए तीन-तीन अञ्जलि जल दें—

ॐ कव्यवाडनलस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

ॐ सोमस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

ॐ यमस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

ॐ अर्यमा तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

ॐ अग्निष्वात्ता: पितरस्तृप्यन्ताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तेभ्य: स्वधा नम: – 3

ॐ सोमपा: पितरस्तृप्यन्ताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तेभ्य: स्वधा नम: – 3

ॐ बर्हिषद: पितरस्तृप्यन्ताम् इदं सतिलं जलं गङ्गाजलं वा) तेभ्य: स्वधा नम: – 3

5.यमतर्पण
〰️🌸🌸〰️
इसी प्रकार निम्नलिखित मन्त्रो को पढते हुए चौदह यमों के लिये भी पितृतीर्थ से ही तीन-तीन अञ्जलि तिल सहित जल दें—

ॐ यमाय नम: – 3

ॐ धर्मराजाय नम: – 3

ॐ मृत्यवे नम: – 3

ॐ अन्तकाय नम: – 3

ॐ वैवस्वताय नमः – 3

ॐ कालाय नम: – 3

ॐ सर्वभूतक्षयाय नम: – 3

ॐ औदुम्बराय नम: – 3

ॐ दध्नाय नम: – 3

ॐ नीलाय नम: – 3

ॐ परमेष्ठिने नम: – 3

ॐ वृकोदराय नम: – 3

ॐ चित्राय नम: – 3

ॐ चित्रगुप्ताय नम: – 3

6.मनुष्यपितृतर्पण

इसके पश्चात् निम्नाङ्कित मन्त्र से पितरों का आवाहन करें—

ॐ आगच्छन्तु मे पितर एवं ग्रहन्तु जलान्जलिम'  

ॐ हे पितरों! पधारिये तथा जलांजलि ग्रहण कीजिए। 

‘हे अग्ने ! तुम्हारे यजन की कामना करते हुए हम तुम्हें स्थापित करते हैं । यजन की ही इच्छा रखते हुए तुम्हें प्रज्वलित करते हैं । हविष्य की इच्छा रखते हुए तुम भी तृप्ति की कामनावाले हमारे पितरों को हविष्य भोजन करने के लिये बुलाओ ।’

तदनन्तर अपने पितृगणों का नाम-गोत्र आदि उच्चारण करते हुए प्रत्येक के लिये पूर्वोक्त विधि से ही तीन-तीन अञ्जलि तिल-सहित जल इस प्रकार दें—

अस्मत्पिता अमुकशर्मा  वसुरूपस्तृप्यतांम् इदं सतिलं जलं (गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

अस्मत्पितामह: (दादा) अमुकशर्मा रुद्ररूपस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं (गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

अस्मत्प्रपितामह: (परदादा) अमुकशर्मा आदित्यरूपस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं (गङ्गाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3

अस्मन्माता अमुकी देवी वसुरूपा तृप्यताम् इदं सतिलं जलं तस्यै स्वधा नम: – 3

अस्मत्पितामही (दादी) अमुकी देवी  रुद्ररूपा तृप्यताम् इदं सतिलं जलं तस्यै स्वधा नम: – 3

अस्मत्प्रपितामही परदादी अमुकी देवी आदित्यरूपा तृप्यताम् इदं सतिलं जल तस्यै स्वधा नम: – 3

इसके बाद नौ बार पितृतीर्थ से जल छोड़े।

इसके बाद सव्य होकर पूर्वाभिमुख हो नीचे लिखे श्लोकों को पढते हुए जल गिरावे—

देवासुरास्तथा यक्षा नागा गन्धर्वराक्षसा: ।  पिशाचा गुह्यका: सिद्धा: कूष्माण्डास्तरव: खगा: ॥

जलेचरा भूमिचराः वाय्वाधाराश्च जन्तव: । प्रीतिमेते प्रयान्त्वाशु मद्दत्तेनाम्बुनाखिला: ॥

नरकेषु समस्तेपु यातनासु च ये स्थिता: । तेषामाप्ययनायैतद्दीयते सलिलं मया ॥

येऽबान्धवा बान्धवा वा येऽन्यजन्मनि बान्धवा: । ते सर्वे तृप्तिमायान्तु ये चास्मत्तोयकाङ्क्षिण: ॥

अर्थ : ‘देवता, असुर , यक्ष, नाग, गन्धर्व, राक्षस, पिशाच, गुह्मक, सिद्ध, कूष्माण्ड, वृक्षवर्ग, पक्षी, जलचर जीव और वायु के आधार पर रहनेवाले जन्तु-ये सभी मेरे दिये हुए जल से भीघ्र तृप्त हों । जो समस्त नरकों तथा वहाँ की यातनाओं में पङेपडे दुरूख भोग रहे हैं, उनको पुष्ट तथा शान्त करने की इच्छा से मैं यह जल देता हूँ । जो मेरे बान्धव न रहे हों, जो इस जन्म में बान्धव रहे हों, अथवा किसी दूसरे जन्म में मेरे बान्धव रहे हों, वे सब तथा इनके अतिरिक्त भी जो मुम्कसे जल पाने की इच्छा रखते हों, वे भी मेरे दिये हुए जल से तृप्त हों ।’

ॐ आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवषिंपितृमानवा: । तृप्यन्तु पितर: सर्वे मातृमातामहादय: ॥

अतीतकुलकोटीनां सप्तद्वीपनिवासिनाम् । आ ब्रह्मभुवनाल्लोकादिदमस्तु तिलोदकम् ॥

येऽबान्धवा बान्धवा वा येऽन्यजन्मनि बान्धवा: ।ते सर्वे तृप्तिमायान्तु मया दत्तेन वारिणा ॥

अर्थ : ‘ब्रह्माजी  से लेकर कीटों तक जितने जीव हैं, वे तथा देवता, ऋषि, पितर, मनुष्य और माता, नाना आदि पितृगण-ये सभी तृप्त हों मेरे कुल की बीती हुई करोडों पीढियों में उत्पन्न हुए जो-जो पितर ब्रह्मलोकपर्यम्त सात द्वीपों के भीतर कहीं भी निवास करते हों, उनकी तृप्ति के लिये मेरा दिया हुआ यह तिलमिश्रित जल उन्हें प्राप्त हो जो मेरे बान्धव न रहे हों, जो इस जन्म में या किसी दूसरे जन्म में मेरे बान्धव रहे हों, वे सभी मेरे दिये हुए जल से तृप्त हो जायँ ।

वस्त्र-निष्पीडन करे तत्पश्चात् वस्त्र को चार आवृत्ति लपेटकर जल में डुबावे और बाहर ले आकर निम्नाङ्कित मन्त्र : “ये के चास्मत्कुले जाता अपुत्रा गोत्रिणो मृतारू । ते गृह्णन्तु मया दत्तं वस्त्रनिष्पीडनोदकम् ” को पढते हुए अपसव्य होकर अपने बाएँ भाग में भूमिपर उस वस्त्र को निचोड़े । पवित्रक को तर्पण किये हुए जल मे छोड दे । यदि घर में किसी मृत पुरुष का वार्षिक श्राद्ध आदि कर्म हो तो वस्त्र-निष्पीडन नहीं करना चाहिये ।

7.भीष्मतर्पण :
〰️〰️🌸〰️〰️
इसके बाद दक्षिणाभिमुख हो पितृतर्पण के समान ही अनेऊ अपसव्य करके हाथ में कुश धारण किये हुए ही बालब्रह्मचारी भक्तप्रवर भीष्म के लिये पितृतीर्थ से तिलमिश्रित जल के द्वारा तर्पण करे । उनके लिये तर्पण का मन्त्र निम्नाङ्कित श्लोक है–

“वैयाघ्रपदगोत्राय साङ्कृतिप्रवराय च । गङ्गापुत्राय भीष्माय प्रदास्येऽहं तिलोदकम् । अपुत्राय ददाम्येतत्सलिलं भीष्मवर्मणे ॥”

अर्घ्य दान:
〰️〰️〰️
फिर शुद्ध जल से आचमन करके प्राणायाम करे । तदनन्तर यज्ञोपवीत सव्य कर एक पात्र में शुद्ध जल भरकर उसमे श्वेत चन्दन, अक्षत, पुष्प तथा तुलसीदल छोड दे । फिर दूसरे पात्र में चन्दन् से षडदल-कमल बनाकर उसमें पूर्वादि दिशा के क्रम से ब्रह्मादि देवताओं का आवाहन-पूजन करे तथा पहले पात्र के जल से उन पूजित देवताओं के लिये अर्ध्य अर्पण करे ।

अर्ध्यदान के मन्त्र निम्नाङ्कित हैं—
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ॐ ब्रह्म जज्ञानं प्रथमं पुरस्ताद्वि सीमत: सुरुचो व्वेन ऽआव:। स बुध्न्या ऽउपमा ऽअस्य व्विष्ठा: सतश्च योनिमसतश्व व्विव:॥ ॐ ब्रह्मणे नम:। ब्रह्माणं पूजयामि ॥

ॐ इदं विष्णुर्विचक्रमे त्रेधा निदधे पदम् । समूढमस्यपा, सुरे स्वाहा ॥ ॐ विष्णवे नम: । विष्णुं पूजयामि ॥

ॐ नमस्ते रुद्र मन्यव ऽउतो त ऽइषवे नम: । वाहुब्यामुत ते नम: ॥ ॐ रुद्राय नम: । रुद्रं पूजयामि ॥

ॐ तत्सवितुर्व रेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि । धियो यो न: प्रचोदयात् ॥ ॐ सवित्रे नम: । सवितारं पूजयामि ॥

ॐ मित्रस्य चर्षणीधृतोऽवो देवस्य सानसि । द्युम्नं चित्रश्रवस्तमम् ॥ ॐ मित्राय नम:। मित्रं पूजयामि ॥

ॐ इमं मे व्वरूण श्रुधी हवमद्या च मृडय ।   त्वामवस्युराचके ॥ ॐ वरुणाय नम: । वरूणं पूजयामि ॥

फिर भगवान सूर्य को अघ्र्य दें –
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
एहि सूर्य सहस्त्राशों तेजो राशिं जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणाघ्र्य दिवाकरः। 
हाथों को उपर कर उपस्थान मंत्र पढ़ें –

चित्रं देवाना मुदगादनीकं चक्षुर्मित्रस्य वरूणस्याग्नेः। आप्राद्यावा पृथ्वी अन्तरिक्ष सूर्यआत्माजगतस्तस्थुशश्च।

फिर परिक्रमा करते हुए दशों दिशाओं को नमस्कार करें।

ॐ प्राच्यै इन्द्राय नमः। ॐ आग्नयै अग्नयै नमः। ॐ दक्षिणायै यमाय नमः। ॐ नैऋत्यै नैऋतये नमः। ॐ पश्चिमायै वरूणाय नमः। ॐ वायव्यै वायवे नमः। ॐ उदीच्यै कुवेराय नमः। ॐ ऐशान्यै ईशानाय नमः। ॐ ऊध्र्वायै ब्रह्मणै नमः। ॐ अवाच्यै अनन्ताय नमः।

इस तरह दिशाओं और देवताओं को नमस्कार कर बैठकर नीचे लिखे मन्त्र से पुनः देवतीर्थ से तर्पण करें।

ॐ ब्रह्मणै नमः। ॐ अग्नयै नमः। ॐ पृथिव्यै नमः। ॐ औषधिभ्यो नमः। ॐ वाचे नमः। ॐ वाचस्पतये नमः। ॐ महद्भ्यो नमः। ॐ विष्णवे नमः। ॐ अद्भ्यो नमः। ॐ अपांपतये नमः। ॐ वरूणाय नमः। 

फिर तर्पण के जल को मुख पर लगायें और तीन बार ॐ अच्युताय नमः मंत्र का जप करें।

समर्पण- उपरोक्त समस्त तर्पण कर्म भगवान को समर्पित करें।

ॐ तत्सद् कृष्णार्पण मस्तु।

नोट- यदि नदी में तर्पण किया जाय तो दोनों हाथों को मिलाकर जल से भरकर गौ माता की सींग जितना ऊँचा उठाकर जल में ही अंजलि डाल दे
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️

Gurudev
Bhubneshwar
९८९३९४६८१०

Wednesday, 20 September 2023

एकादशी निर्णय कैसे करे

Gurudev Bhubaneswar: एकादशी को हरिवासर कहा गया है। भविष्यपुराण का वचन है—
शुक्ले वा यदि वा कृष्णे विष्णुपूजनतत्परः। एकादश्यां न भुञ्जीत पक्षयोरुभयोरपि ॥

अर्थात्, विष्णुपूजा परायण होकर दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण) की ही एकादशी में उपवास करना चाहिये। लिङ्गपुराण में तो और भी स्पष्ट कहा है—
गृहस्थो ब्रह्मचारी च आहिताग्निस्तथैव च। एकादश्यां न भुञ्जीत पक्षयोरुभयोरपि॥

अर्थात्, गृहस्थ, ब्रह्मचारी, सात्त्विकी किसी को भी एकादशी [दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण)] के दिन भोजन नहीं करना चाहिये। अब प्रश्न उठता है कि एकादशी व्रत का निर्धारण कैसे हो? वशिष्ठस्मृति के अनुसार दशमी विद्धा एकादशी संताननाशक होता है और विष्णुलोकगमन में बाधक हो जाता है। यथा—
दशम्येकादशी यत्र तत्र नोपवसद्बुध:। अपत्यानि विनश्यन्ति विष्णुलोकं न गच्छति॥

अतः यह परमावश्यक है कि एकादशी दशमीविद्धा (पूर्वविद्धा) न हो। हाँ द्वादशीविद्धा (परविद्धा) तो हो ही सकती है क्योंकि ‘पूर्वविद्धातिथिस्त्यागो वैष्णवस्य हि लक्षणम्’ (नारदपाञ्चरात्र)। लेकिन वेध-निर्णय का सिद्धान्त भी सर्वसम्मत नहीं है। निम्बार्क सम्प्रदाय में स्पर्शवेध प्रमुख है।उनके अनुसार यदि सूर्योदय में एकादशी हो परन्तु पूर्वरात्रि में दशमी यदि आधी रात को अतिक्रमण करे अर्थात् दशमी यदि सूर्योदयोपरान्त ४५ घटी से १ पल भी अधिक हो तो एकादशी त्याग कर महाद्वादशी का व्रत अवश्य करे। यथा—
अर्धरात्रमतिक्रम्य दशमी दृश्यते यदि। तदा ह्येकादशीं त्यक्त्वा द्वादशीं समुपोषयेत्॥

(कूर्मपुराण)। परन्तु कण्व स्मृति के अनुसार अरुणोदय के समय दशमी तथा एकादशी का योग हो तो द्वादशी को व्रत कर त्रयोदशी को पारण करना चाहिये। यथा—
अरुणोदयवेलायां दशमीसंयुता यदि । तत्रोपोष्या द्वादशी स्यात्त्रयोदश्यां तु पारणम्॥

यहाँ पुराण और स्मृति के निर्देश में भिन्नता पायी जा रही है अतः शास्त्र-सिद्धान्त से स्मृति-वचन ही बलिष्ठ होता है। अतः यही सिद्धान्त बहुमान्य है। अपने रामानन्द-सम्प्रदाय का मत है कि वैष्णवों को वेध रहित एकादशी का व्रत रखना चाहिये।यदि अरुणोदय-काल में एकादशी दशमी से विद्धा हो तो उसे छोड़कर द्वादशी का व्रत करना चाहिये—
एकादशीत्यादिमहाव्रतानि कुर्याद्विवेधानि हरिप्रियाणि। विद्धा दशम्या यदि साऽरुणोदये स द्वादशीन्तूपवसेद्विहाय ताम्॥
Gurudev Bhubaneswar: कृष्ण पक्ष को यदि वञ्जुली हो तो एकादशी को भोजन कर द्वादशी का व्रत करें। ब्रह्मवैवर्तपुराण में भी यह वर्णन आया है। यथा—
एकादशी भवेत्पूर्णा परतो द्वादशी भवेत्। तदा ह्येकादशीं त्यक्त्वा द्वादशीं समुपोषयेत्॥ पर्वाच्युतजयावृद्धौ ईश दुर्गान्तकक्षये। शुद्धाष्येकादशी त्याज्या द्वादश्यां समुपोषणम् ॥ इनमें चार तिथिजन्य और चार नक्षत्रजन्य हैं जो इस प्रकार हैं-

१. उन्मीलनी अरुणोदय काल में सम्पूर्ण एकादशी अगले दिन प्रातः द्वादशी में वृद्धि को प्राप्त हो परन्तु द्वादशी की वृद्धि किसी भी दशा में न हो। २. वञ्जुली:- एकादशी की वृद्धि न होकर द्वादशी की वृद्धि हो अर्थात् त्रयोदशी में मुहुर्तार्ध द्वादशी हो। (पारण द्वादशी मध्य होनी चाहिये)। उदाहरणार्थ आश्विन कृष्ण ११ सोमवार २०७० को एकादशी रहते हुए भी द्वादशी की वृद्धि परिलक्षित हो रही है अतः इन्दिरा एकादशी व्रत को सोमवार को त्यागकर मंगलवार को वञ्जुली महाद्वादशी के रुप में की जायेगी।ध्यान रहे कि पारण द्वादशी मध्य विहित होने के कारण इसे ०६:०४ तक कर लेनी चाहिए। ३. त्रिस्पर्शा:- अरुणोदय काल में एकादशी, सम्पूर्ण दिन-रात्रि में द्वादशी तथा पर दिन त्रयोदशी हो, किन्तु किसी भी दशामें दशमीयुक्त नहीं हो। ४. पक्षवर्द्धिनी:- अमावस्या अथवा पूर्णिमा की वृद्धि ।यथा वैशाख कृष्ण ११ रविवार २०७० को एकादशी वर्तमान होते हुये भी अमावस्या की वृद्धि होने के कारण वैशाख कृष्ण १२ सोमवार (पक्षवर्द्धिनी महाद्वादशी) को वरुथिनी एकादशी का उपवास विहित है। चार नक्षत्रयुक्त महाद्वादशी व्रत ये हैं यदि शुक्लपक्षीय द्वादशी १.पुनर्वसुयुता (जया) २. श्रवणयुता (विजया) ३. रोहिणीयुता (जयन्ती) तथा ४. पुष्ययुता (पापनाशिनी)। एकादशी (महाद्वादशी) व्रतोपवास का अन्त पारण के साथ होता है। कूर्मपुराणानुसार एकादशी को व्रत एवं द्वादशी को पारण होना चाहिए। किन्तु त्रयोदशी को पारण नहीं होना चाहिए, क्योंकि वैसा करने से १२ एकादशियों के पुण्य नष्ट हो जाते हैं ।
Gurudev Bhubaneswar: द्वादशी तिथि की अप्राप्ति में त्रयोदशी को ही पारण होगा।जैसा कि वायुपुराण में कहा है-
कलाप्येकादशी यत्र परतो द्वादशी न चेत्। पुण्यं क्रतुशतस्योक्तं त्रयोदश्यां तु पारणम्॥

एक और भी बात। पारण में आचार्य-चरण ने यह भी आदेश किया है कि
आषाढ़भाद्रोर्जसितेषु संगता मैत्रश्रवोऽन्त्यादिगताद्व्युपान्त्यैः। चेद्द्वादशी तत्र न पारणं बुधः पादैः प्रकुर्याद्व्रतवृंदहारिणी॥

(श्रीवैष्णवमताब्जभास्कर, ७८)। अर्थात् यदि द्वादशी आषाढ़, भाद्र और कार्तिक मास शुक्ल पक्ष में अनुराधा, श्रवण, रेवती के आदि चरण, द्वितीय चरण और तृतीय चरण के साथ संयुक्त हो तो उसमें विद्वान् पारण न करे, क्योंकि वह समस्त व्रतों का नाशक है। अतः व्रतोपवास हेतु एकादशी-निर्णय एवं व्रत-समाप्ति के लिए उसके पारण-काल का निर्णय एकादशी का परमावश्यक अङ्ग है।

Gurudev
Bhubneshwar
९८९३९४६८१०

Monday, 18 September 2023

गणेश जी की सूंड किस तरफ शुभ होती है


दक्षिणाभिमुखी होते हैं दाईं सूंड वाले गणेश
दाईं दिशा में सूंड वाले गणेश जी को दक्षिणाभिमुखी गणेश कहा जाता है, जिनके दुर्लभ होने की खास वजह है.  दक्षिणाभिमुखी गणेश जी की पूजा काफी कठिन होती है, क्योंकि ये जागृत व क्रोधित माने जाते हैं. उन्हें प्रसन्न करने के लिए कठिन साधना करनी होती है. मान्यता है कि यदि इनकी सही विधि विधान से पूजा नहीं की जाए तो ये रुष्ट हो जाते हैं. ऐसे में आमतौर पर दक्षिणाभिमुख गणेश जी की पूजा नहीं की जाती है.

तेज बढ़ाते हैं दाईं दिशा वाले गणेश जी
दक्षिण दिशा में सूंड वाले गणेश जी की पूजा भले ही बहुत कम की जाती है, लेकिन जो भी विधि-विधान से उनकी पूजा करे तो उसकी हर मनोकामना पूरी होकर मृत्यु का भय तक खत्म हो जाता है. दक्षिण दिशा में यमलोक होता है, वहीं शरीर की दाईं नाड़ी सूर्य नाड़ी होती है. ऐसे में दक्षिणाभिमुखी गणेश जी की पूजा यमराज के भय से मुक्त कर आयु, ओज व तेज बढ़ाने वाली होती है.

दाईं दिशा में सूंड वाले गणेश जी को दक्षिणाभिमुखी गणेश कहा जाता है, जिनके दुर्लभ होने की खास वजह है.  दक्षिणाभिमुखी गणेश जी की पूजा काफी कठिन होती है, क्योंकि ये जागृत व क्रोधित माने जाते हैं. उन्हें प्रसन्न करने के लिए कठिन साधना करनी होती है. मान्यता है कि यदि इनकी सही विधि विधान से पूजा नहीं की जाए तो ये रुष्ट हो जाते हैं. ऐसे में आमतौर पर दक्षिणाभिमुख गणेश जी की पूजा नहीं की जाती है.

तेज बढ़ाते हैं दाईं दिशा वाले गणेश जी
दक्षिण दिशा में सूंड वाले गणेश जी की पूजा भले ही बहुत कम की जाती है, लेकिन जो भी विधि-विधान से उनकी पूजा करे तो उसकी हर मनोकामना पूरी होकर मृत्यु का भय तक खत्म हो जाता है. दक्षिण दिशा में यमलोक होता है, वहीं शरीर की दाईं नाड़ी सूर्य नाड़ी होती है. ऐसे में दक्षिणाभिमुखी गणेश जी की पूजा यमराज के भय से मुक्त कर आयु, ओज व तेज बढ़ाने वाली होती ह

Gurudev 

Bhubneshwar

Guna 

९८९३९४६८१०

Sunday, 17 September 2023

कुशा का मूल्य

#कुशोत्पाटनम्—

*#कुशशब्दव्याख्या*-
कशः/कुशम्, क्ली /पुं, (कु पापं श्यति नाशयति । कु + शो + डः । यद्वा कौ भूमौ शेते राजते शोभते इत्यर्थः ।) 

*#श्रेष्ठकुशाके_लक्षण*

पुष्ट, हरित ,गायके कान के बराबर तथा बिना टूटी फटी कुशा सर्वोत्तम मानी गई है-

*सपिञ्जलाश्च हरिताः पुष्टाः स्निग्धाःसमाहिताः।*
 *गोकर्णमात्राश्च कुशाः सकृच्छिन्नाः समूलकाः।।*

*गोकर्णमात्रा विस्तृताङ्गुष्ठानामिकापरिमिताः।।*
                                (विष्णुः)

*यद्यपि कुश और दर्भमें कोई अंतर विशेष नहीं है फिर भी विद्वानोंने दोनों की अलग-अलग परिभाषाएं की हैं* -

1. *अप्रसूताः स्मृतादर्भाः प्रसूतास्तु कुशाः स्मृताः।*
*समूलाः कुतपाः प्रोक्ताश्छिन्नाग्रास्तृणसंज्ञताः।।*
                       (हेमाद्रौ कौशिकेनोक्तम्) 
*#अप्रसूता=असंजातप्रसवाः_अपुष्पिता इत्यर्थः।।*

#अर्थ - जब तक पुष्प (बाल)नहीं निकलती तब तक उसे *#दर्भ* कहते हैं । पुष्पित होने पर या गर्भित होने पर *#कुश* कहलाता है। जड़ सहितको  *#कुतप* कहते हैं। तथा अग्रभाग तोड़ देने पर उसे *#तृण* कहा जाता है।

2. *प्रादेशमात्रं दर्भः स्यात् द्विगुणं कुशमुच्यते।*

दूसरे आचार्यके मतमें प्रादेश मात्र (10 या 12 अंगुल) तक का *#दर्भ* कहलाता है तथा एक हाथ के बराबर वालेको *#कुश*  कहते हैं। 

3. *समूलस्तु भवेद्दर्भः पितॄणां श्राद्धकर्मणि।*
                                        (यमः)

*#कुशोंकेभेद*-

कुश ,काश ,शर( सरकण्डा मूज) ,दूर्वा ,यव ,गेहूँ, धान, समा, बल्वज,कमल, उशीर, कुंदक, सुवर्ण, चाँदी तथा ताँबा ये सभी दर्भ कहे गये हैं

1. *कुशाः काशाः शरा दूर्वा यवगोधूमबल्वजाः।*
*सुवर्णं रजतं ताम्रं दश दर्भाः प्रकीर्तिताः।।*

2. *कुशा: काशा यवा दूर्वा उशीराच्छ सकुन्दका:।*
*गोधूमा व्रीहयो मौञ्जा दश दर्भा: सबल्वजा:॥*
                                  (धर्मसिन्धौ) 

3. *कुशा: काशास्तथा दूर्वा यवपत्राणि व्रीहय:।*
*बल्वजा: पुण्डरीकाश्च कुशा: सप्त प्रकीर्त्तिता:।।*
                       (पद्मपुराण सृ.४६/३४)

4. *काशाः कुशाः वल्वजाश्च तथा ये तीक्ष्णशूककाः।*
*मौञ्जलाः शाद्वलाश्चैव षड्दर्भाः परिकीर्तिताः।।*
                               (ब्रह्मपुराण)

5. *पितृतीर्थेन देयाः स्युर्दूर्व्वा श्यामाक एव च।* 
*काशाः कुशा बल्वजाश्च तथान्ये तीक्ष्णरोमशाः।*
*मौञ्जाश्च शाद्वलाश्चैव षड्दर्भाः परिकीर्त्तिताः।।*
 तीक्ष्णरोमशा इति वल्वजानां विशेषणं तेन तेषामलाभे।

*#कुशमें_त्रिदेवोंका_निवास_है*

*दर्भमूले वसेद्ब्रह्मा मध्यदेवो जनार्दनः।*
*दर्भाग्रे तु महादेवस्तस्माद्दर्भेन मार्जयेत् ॥*
दर्भके मूलभागमें ब्रह्माजी, दर्भके मध्यमें विष्णुका , दर्भके अग्रभागमें उमानाथ महादेवजीका वास है। 

*#कुशाओंके_न_मिलनेपर*-

1. *कुशाः काशाःशरो गुन्द्रो यवा दूर्वाऽथ बल्वजाः।*  *गोकेशमुञ्जकुन्दाश्च पूर्वाभावे परः परः।।*
                           (अपरार्के सुमन्तुः)

2. *कुशाभावे तु काशाः स्युः काशाः कुशसमाः स्मृताः।* *काशाभावे ग्रहीतव्या अन्ये दर्भा यथोचिताः।।*
 *दर्भाभावे स्वर्ण्णरूप्यताम्रैः कर्म्मक्रियाः सदा।* 

3. *श्राद्धे वर्ज्यानि प्रयत्नेन ह्यनूपाः सगवेधुकाः।*
*पुनश्च दूर्वाद्याः कुशाभावे प्रतिनिधित्वेनोक्ताः।।*

*#सोनेके_पवित्रककी_महिमा*-

*अन्यानि च पवित्राणि कुशदूर्वात्मकानि च।*
*हेमात्मक-पवित्रस्य ह्येकां नार्हन्ति वै कलाम्।।*

*#पवित्रकका_लक्षण*-

1. *अनन्तर्गर्भिणं साग्रङ्कौशं द्विदलमेव च।* 
*प्रादेशमात्रं विज्ञेयं पवित्रं यत्र कुत्रिचित्।।*
                            (हारीतः)

ब्राह्मण की पवित्री चार कुशोंकी, क्षत्रिय की तीन की, वैश्य की दो की एवं शूद्रोंकी एक कुशाकी पवित्री होनी चाहिए-

2. *पवित्रं ब्राह्मणस्यैव चतुर्भिर्दर्भपिञ्जलैः।*
*एकैकं न्यूनमुद्दिष्टं वर्णेवर्णे यथाक्रमम्।।*
                        ( स्मृत्यर्थसारे)
अथवा सभी वर्णों के लिए 2--2 कुशोंकी पवित्री हो-

3. *सर्वेषां वा भवेद्वाभ्यां पवित्रं ग्रथितं नवम्।*
                                    (रत्नावल्याम्)

4. *समूलाग्रौ विगर्भौ तु कुशौ द्वौ दक्षिणे करे।*
*सव्येचैव तथा त्रीन्वै बिभृयात् सर्वकर्मसु।।*
                                ( बौधायनः)
जड़ और अग्रभाग से युक्त  मध्यमें स्थित शल्यसेरहित  दो कुशोंकी पवित्रीको दाएं हाथमें तथा तीन कुशोंकी पवित्रीको बाएं हाथमें सभी कर्मोंमें धारण करना चाहिए , यह मत सर्वमान्य है।

अथवा दोनों हाथों में दो दो कुशोंकी पवित्री धारण करें।
5. *हस्तयोरुभयोर्द्वौद्वावासनेऽपि तथैव च।*

 *#पवित्री_अनामिकाके_मध्यपर्वमें_या_मूलमें_धारणकरें* -

1 *द्वयोस्तु पर्वणोर्मध्ये पवित्रं धारयेद्बुधः।*
*अनामिकाधृता दर्भाह्येकानामिकयापि वा।*
*द्वाभ्यामनामिकाभ्यां तु धार्ये दर्भपवित्रके।।*
                      (हेमाद्रौ स्कान्दे)

2 *अनामिकामूलदेशे पवित्रं धारयेद्विजः।*
     (अत्रिस्मृति आह्निकसूत्रावल्याम्)

*#पवित्रीकी_आवश्यकता*- 

जप, होम ,दान, स्वाध्याय  श्राद्ध आदि कर्मोंमें कुशकी पवित्री या स्वर्ण अथवा चांदी की पवित्री को अवश्य धारण करें ,रिक्त हाथोंसे कोई भी शुभ कर्म नहीं करना चाहिए-

1. *अशून्यं करं न कुर्यात् सुवर्णरजतकुशैः।*
*जपे होमे तथा दाने स्वाध्याये पितृ कर्मणिः।*

2. *स्नाने होमेतथा दाने स्वाध्याये पितृतर्पणे।*
 *सपवित्रौ सदर्भौ वा करौकुर्व्वीत नान्यथा।!*
 *सर्वेषां वा भवेद्द्वाभ्यां पवित्रं ग्रथितं न वा।।*

3. *पूजाकाले सर्व्वदैवे कुशहस्तो भवेच्छुचिः।*
*कुशेनरहिता पूजा विफला कथिता मया।।*

4. *पवित्राः परमादर्भा दर्भहीना वृथाक्रियाः।*

*#वर्ज्यकुशा:*-

1. *चितौ दर्भाः पथि दर्भाः ये दर्भा यज्ञभूमिषु।* 
*स्तरणासनपिण्डेषु षड्दर्भान् परिवर्जयेत्।।*
                               (हारीतः)

2. *पिण्डार्थं ये स्तृता दर्भा यैः कृतंपिवृतर्पणम्।*
 *मूत्रोच्छिष्टप्रलेपे तु त्यागस्तेषां विधीयते।।*
                       (छन्दोगपरिशिष्टम्)

3. *धृतैः कृते च विण्मूत्रे त्यागस्तेषां विधीयते।*
*नीवीमध्ये च ये दर्भा ब्रह्मसूत्रे च ये धृताः।।*
*पवित्रांस्तान् विजानीयाद्घथा कायस्तथा कुशाः।।*
 
4. *ब्रह्मयज्ञे च ये दर्भा ये दर्भाः पितृतर्पणे।* *हतामूत्रपुरीषाभ्यान्तेषां व्यागो विधीयते।।*
                              (हेमाद्रौ)

*#पवित्रीधारण_करके_आचमन_करनेसे_पवित्री_उच्छिष्ट_नहीं_होती ,परंतु भोजन करने पर पवित्री उच्छिष्ट हो जाती है, तब उसका त्याग कर देना चाहिए*-

1. *सपवित्रः सदर्भो वा कर्माङ्गाचमनं चरेत्।*
*नोच्छिष्टं तत् सदर्भं च भुक्तोच्छिष्टं तु वर्जयेत्।।*

2. *सपवित्रेण हस्तेन कुर्यादाचमनक्रियाम्।*
*नोच्छिष्टं तत्पवित्रं तु भुक्तोच्छिष्टं तु वर्जयेत्।।*
     (श्राद्धचिंतामणिमें मार्कंडेयजीका वजन)

3. *आचम्य प्रयतो नित्यं पवित्रेण द्विजोत्तमः।*
*नोच्छिष्टन्तु भवेत्तत्र भुक्तशेषं विवर्जयेत्।।*

*#दूर्वा_और_काशकीपवित्री_पहनकर_आचमन_नहीं_करना_चाहिए* -

काशादौ विशेषमाह शङ्खः-
*काशहस्तस्तु नाचामेत्कदाचिद्विधिशङ्कया।* 
*प्रायश्चित्तेन युज्येत दूर्वाहस्तस्तथैव च।।*

*#कुशऔरकाशसे_दन्तधावनभी_नहीं_करें* -

कुश, काश, पलाश और अशोक वृक्ष की दातुन करनेसे व्यक्ति चांडाल हो जाता है और वह चांडालत्त्व को तब तक प्राप्त रहता है जब तक गंगाजीके दर्शन नहीं कर लेता-

*कुशं कासं पलासं च शिशपं यस्तु भक्षयेत्।*
*तावत् भवति चाण्डालो यावद्गंगां न पश्यति।।*
                     (आचारमयूखे गर्गः)

*#सधवास्त्रीको_कुश_और_तिलका_प्रयोग_नहीं_करना_चाहिए*-

सधवायास्तद्धारणनिषेधमाह ब्राह्मणसर्व्वस्वे -

*न स्पृशेत्तिलदर्भांश्च सधवा तु कथञ्चन।*
 

*#कुशोत्पाटनका_मंत्र*

दर्भग्रहणेमन्त्रमाहशङ्खः-
*विरिञ्चिना सहोत्पन्न! परमेष्ठिनिसर्गज!।*
 *नुद सर्वाणि पापानि दर्भ! स्वस्तिकरोभव।।*
            (धर्मसिन्धौ स्मृत्यर्थसारे च) 

*हुम्फट्कारेण मन्त्रेण सकृच्छित्त्वा समुद्धरेत्।*

*#कुशोत्पाटनका_समय_मुख्यप्रातःकाल*

अत्र विशेषः निर्ण्णयसिन्धौपृथ्वीचन्द्रोदये तद्ग्रहणकालमाह दक्षः-

*समित्पुष्पकुशादीनां द्वितीयः परिकीर्तितः।*

( अष्टधा विभक्तदिनस्य द्वितीयोभाग इत्यर्थः।)

*#पितरोंकेलिए_दक्षिणाभिमुख_कुशा_उखाड़नेका_विशेषनियम*-

*प्रेतक्रियार्थं पित्रर्थमभिचारार्थमेव च।* *दक्षिणाभिमुखश्छिन्द्यात् प्राचीनावीतिकोद्विजः।।*

 
*#अन्यअमावस्याओंमें उखाड़ा गया कुश 1 महीने तक तथा भाद्रपदकी अमावस्याको उत्पाटित कुश 1 वर्षतक पवित्र रहता है।*-

*मासि मास्युत्द्धृता दर्भा मासि मास्येव चोदिताः।*
                         ( षड्त्रिंशन्मते)

*मासे मासे त्वमावास्यां दर्मो ग्राह्यो नवः स्मृतः।*

भाद्रामावास्यागृहीतदर्भस्यायातयामतामाह हेमा॰श्रा॰ ख॰ हारीतः-
*मासे नभस्यमावास्या तस्या दर्भोच्चयो मतः।*
*अयातयामास्ते दर्भां विनियोज्याःपुनः पुनः।।*

*#कुशब्रह्मा_और_विष्टर_बनानेका_नियम*

*पंचाशत् कुशोद्भवेत्ब्रह्मा तदर्धेन तु विष्टर।*
 *ऊर्द्ध्वकेशो भवेद्ब्रह्मा लम्बकेशस्तु विष्टरः।*
*दक्षिणावर्त्तको ब्रह्मा वामावर्त्तस्तु विष्टरः।।*
यथा संभवं वा। (कुशकंडिका पद्धतौ) 
 Gurudev
Bhubneshwar
,९८९३९४६८१०

Saturday, 5 August 2023

पच भीकम

     प्रथम अध्याय

सूजी बोले सोनक मैं एक पुरातन धर्म कहता हूं सुनो।
कार्तिक शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि से लेकर पंच भीष्म नाम व्रत कहा है ।  एक बार इसी व्रत को ब्रह्मा ने श्री कृष्ण से पूछा था ।  ब्रह्मा  जी बोले कि हे भगवान मेरे ऊपर दया करके पंच भीष्म व्रत का फल मुझसे कहो। क्योंकि आप संपूर्ण जगत मैं श्रेष्ठ हो।  हे भगवान प्रथम तो यह कहो कि पहले यह व्रत किसने किया। मैंने सुना है की यह व्रत अन्य संपूर्ण ब्रतो में उत्तम है। इसमें किए स्नान आदि संपूर्ण तीर्थों के स्नानादि फलों को देने वाला है ।श्री कृष्ण बोले यह श्रेष्ठ व्रत थोड़ा कठिन व्रत है । लेकिन जो कोई इस व्रत को करता है । वह संपूर्ण फलों को प्राप्त होता है। शौनक ऋषियों से सूत जी बोले  । श्रेष्ठ जगत गुरु ब्रह्मा को । श्री कृष्ण भगवान के द्वारा जो व्रत बतलाया गया । वह मैं आपको कहता हूं।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ करके यह पांच दिन का पंच भीष्म नाम करके ब्रत है ।और यह व्रत पहले भीष्म जी ने और राजा युधिष्ठिर ने किया है ।




हे सोनक ऋषि एक वर्ष के एकादशी के व्रत करने से मनुष्य  जिस पुन्य को प्राप्त होता है ।उसी पुण्य को पंच भीष्मक व्रत करने से प्राप्त होता है । धर्म  को जानने वाले भीष्म जी ने यह पांच दिन का व्रत राजा युधिष्ठिर से कहा है। इसलिए इसका पंच भीष्म नाम हुआ है। विष्णु जी बोले हे राजन युधिष्ठिर यह व्रत बड़ा पवित्र और गुप्त है । इसलिए व्यतिपात अमावस्या और चंद्र सूर्य ग्रहण इनमें दान पुण्य आदि करने से मनुष्य जिस फल को प्राप्त होता है ।उसी फल को पंचभीष्म  व्रत करने से प्राप्त होता है ।
सतयुग में तो यह व्रत । वशिष्ठ  गर्ग  भृगु आदि मुनियों ने सदा किया है ।और त्रेतायुग में अंबरीश आदि राजाओं ने किया है। और कलयुग में ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य स्त्री और शूद्र यह संपूर्ण काम अर्थ की सिद्धि के लिए इस व्रत को करेंगे ।
ब्राह्मण क्षत्रिय और वैश्य जप होम में पारायण हुए ब्रम्हचर्य से व्रत करें । और शुद्र मंत्र वर्जित व्रत करें। व्रत करने वाला मनुष्य पृथ्वी में शयन  करें । और घी का अखंड दीपक रखें और पैरों में जूते चप्पल आदि का त्याग करें। और नवीन वस्त्र धारण करें। भीष्म जी बोले पहले सतयुग में
ब्रम्हांड पुर में वसले वाला एकअंबरीश नाम का राजा हुआ ।
यह बड़ा बुद्धिमान प्रजा पालन में तत्पर हुआ। पुत्र के तुल्य प्रजा की पालन करने से प्रजा उसको पिता मानती थी ।और राजाओं में शिरोमणि वह राजा ब्राह्मणों का भक्त था। संपूर्ण धर्मों को जानने वाला था ।वह राजा कुमार्ग में चलने वालों को दंड देने वाला और समुचित साधुओं का सेवक था । एक समय में उसके राजकुमार ने दूसरे के घर में चोरी की उस चोरी के प्रभाव से राजा पाप भागी हो गया।  अंबरिस राजा के  मन में एक समय में यज्ञ कार्य के लिए इच्छा हुई और ब्राह्मणों को निमंत्रण किया ।तब ब्राह्मण बोले हे राजन किस कारण आपने ब्राह्मणों को निमंत्रण किया है।राजा बोला मैं आपके कृपा सेअग्निहोत्र यज्ञ करने की इच्छा करता हूं । क्योंकि मेरे घर में होने वाला विघ्न अग्निहोत्र यज्ञ ही शांत कर सकता है।तब ब्राह्मण राजा का ऐसा वचन सुनकर राजा को दीक्षा देते हुए अग्नि को प्रज्वलित करने लगे । परंतु अग्नि देव कुंड में प्रकट नहीं हुए ।उस काल में अग्नि देव प्रगट नहीं होने के कारण ब्राह्मणों को बड़ी चिंता हुई।  ब्राह्मण कहने लगे। हे राजन तेरे जन्म को धिक्कार है। इस प्रकार कहकर संपूर्ण ब्राह्मण वहां से अपने अपने घर को चले गए। राजा पाप के प्रभाव से क्षण मात्र में महा कष्ट को प्राप्त हुआ ।

और अपने राज्य को त्याग कर गोदावरी ,गंगा, यमुना, ताप्ती ,आदि तीर्थों पर भ्रमण किया । जब तीर्थों पर भ्रमण करते हुये राजा वृंदावन आया । वृंदावन की शोभा को देखकर राजा का चित्त प्रसन्न हो गया । वहां किसी ब्राह्मण की कृपा से इतिहास सुना तो उसमें पंचभीष्म व्रत की महिमा बहुत वर्णन हुआ ।और सुना कि जो बुद्धिमान पंच भीष्म ब्रत ब्रह्मचर्य से करें वह मांस और मैथुन आदि को त्याग देवें  । तो उसके समस्त पाप नष्ट हो जाएंगे। अंबरीश राजा ब्राह्मण का ऐसा वचन सुनकर ,जैसे कहा था वैसे ही विधिपूर्वक पंच भीष्म नाम का व्रत किया । उस व्रत के प्रभाव से राजा निर्मलता को प्राप्त हुआ । और कालिंदी मैं स्नान करके ब्राह्मणों को दान देकर प्रसन्न हो । राजा अपने घर में आया। और संपूर्ण पुर वासियों को यह सब वृतांत कहकर सुनाया । प्रेम से कहा हुआ उस राजा का वचन सुनकर वे संपूर्ण पुरबासी विधान से यथा योग व्रत करने लगे । जो मनुष्य इस कथा को सुनता है और जो इस  कथा को सुनाता है यह दोनों ही पापों से मुक्त होकर ब्रह्मलोक में निवास करते हैं । इतिश्री पदमपुराणने पंच भीष्म व्रत कथा प्रथम अध्याय समाप्त हुआ

                                द्वितीय अध्याय
        
भीष्म जी बोले हे युधिष्ठिर एकाग्र चित्त से और सुनो कि मनुष्य को दूसरे दिन क्या करना चाहिए। पुरुष और स्त्रियों को यह व्रत धर्म को बढ़ाने वाला है ।थोड़े पुण्य की लिए इसका विधान ना करें अर्थात इसको निष्काम करें।
एक समय राजा पृथु ने सब कर्मों की समृद्धि के लिए इसी व्रत को स्वयं किया था । और अपनी प्रजा से भी करवाया था। जो मनुष्य भक्ति भाव से यह पंचभीष्म ब्रत करता है वह इस लोक में समृद्धि को प्राप्त होता है। और परलोक में सुख को प्राप्त होता है । ब्रतो में अति श्रेष्ठ यह निर्मल पूर्ण रूप कार्तिक मास करने से और भीष्म जी को प्रसन्न करने वाला होने से पंचभीष्मनाम वाला व्रत हुआ। श्री कृष्ण कहते हैं।  सब ब्रतो में श्रेष्ठ महा पवित्र यह पांच दिन का व्रत भीष्म जी ने जैसे प्राप्त किया । वह आपको कहूंगा ।देवता और ब्राह्मणों के पूजने से बड़ी  और दूसरी इससे बड़ी वास्तु नहीं है । इस महा पुण्य के प्रभाव से इंद्र राज्य करता है ।एक समय इंद्र की अमरावती में रंभा नृत्य कर रही थी । उस काल में स्वभाविक अंगिरा ऋषि की पुत्री इंद्र के पास आ गई ।

उस समय में इंद्र ने गुरु की पुत्री को पाप दृष्टि से देखा ।तो देखते ही उसी क्षण में पाप के प्रभाव से इंद्र का श्याम रंग हो गया ।  उस समय इंद्र शीघ्र अमरावती पूरी को त्याग कर पृथ्वी तल में आया ।और पृथ्वी तल में काशी प्रयाग और मथुरा इनकी यात्रा करते हुए वृंदावन पहुंचे ।जहां हरि भगवान कृष्ण निवास करते हैं । वृंदावन में संपूर्ण शास्त्रों का पार गामी कोई विद्वान ब्राह्मण कथा कह रहा था।
कथा को इंद्र ने सुना और सुन कर के ब्राह्मण को कहने लगा हे भूदेव मैं पिशाच रूप से पृथ्वी तल में भ्रमण रहा हूं। ऐसा इंद्र का वचन सुनकर ब्राह्मण वचन कहने लगा ।ब्राह्मण बोला , जो बुद्धिमान पंचभीष्म को ब्रत करता है। व्रत के प्रभाव से संपूर्ण पापों से छूट कर निर्मल शरीर बाला हो जाता है। ऐसा कहकर ब्राह्मण ने उस स्थान में इंद्र से पांच दिनों का पंचभिष्म  व्रत करवाया ।  इस व्रत के प्रभाव से इंद्र निर्भयता को प्राप्त हुआ । उसके बाद में संपूर्ण देवता वहां आकर  इंद्र को यह बोले । अब मनुष्य लोक में आपको क्षण मात्र भी नहीं रहना है ।ऐसा कहने पर देवताओं के साथ इंद्र अपनी अमरावती को प्राप्त हुए ।और वहां जाकर सबसे भीष्म व्रत का महत्तम वर्णन किया।  इंद्र ने कहा हे देवताओं कहां तक कहूं में समर्थ नहीं हूं। यह पंचदीनात्मक ब्रत सबको करना चाहिए।
इंद्र का ऐसा वचन सुनकर देवता यह व्रत करने लगे।
और उत्तम फल को प्राप्त हुए ।भीष्म जी बोले । हे राजन युधिष्ठिर  तुमने मुझसे इस व्रत की महिमा पूछी।और  इस व्रत की महिमा मैंने तुमसे कहीं । हे राजन ,यह मेरा व्रत मनुष्यों को यथावत विधि से करना चाहिए। हे राजन लोगों के हित के लिए इस व्रत का महत्तम मैंने तुमसे कहा है। क्योंकि व्रत का करना तो दूर रहा इसके महत्तम के  पड़ने सुनने से ही मनुष्य के सब पाप नष्ट हो जाएंगे ।
  इति   पदमपुराने पंच भीष्म  महात्म  द्वितीय अध्याय समाप्त हुआ












                  तृतीय अध्याय



युधिष्ठिर बोले  व्रत के तीसरे दिन का  कर्तव्य  बताओ कि मनुष्य को क्या करना चाहिए ।क्योंकि आपको मैं सब जानता हूं ।भीष्म जी बोले हे राजन पहले त्रेतायुग में जैसे  यह ब्रत काम का और सिद्धि का देने वाला हुआ है।वह पापनाशिनी और सिद्धि दायिनी विचित्र कथा तुमसे कहता हूं । हे राजन पहले त्रेता युग में प्रजा के पालन में तत्पर अयोध्यापुरी में रहने  वाला असमंजा नाम का एक राजा हुआ। असमंजा राजा ने एक समय वेदपारगामी ब्राह्मणों को बुलाकर प्रसन्न हो विधि से विष्णु यज्ञ किया ।तब त्रिकाल के जानने वाले ब्राह्मण राजा को कहने लगे। ब्राह्मण बोले हे ।राजन तुम्हारे अज्ञान से यह यज्ञ किया है। क्योंकि पहले तुम्हारे पिता ने अज्ञान से कन्या का धन हरा था। उस पाप के प्रभाव से तुम्हारा पिता नरक को प्राप्त हुआ। पापों से मोहित हुए जो मनुष्य कन्या के द्रव्य से जीते हैं वह पुण्य क्षीण होकर नरक में जाते हैं ।और वहां की पीड़ा को भोगते हैं
इसलिए सब प्रकार से कन्या का धन ग्रहण नहीं करना चाहिए ।ऐसे ब्राह्मणों को कहे हुए वचन से राजा असमंजा चिंता से अत्यंत दुख हो गए । इस प्रकार राजा को दुखी देखकर वेदपार गामी ब्राह्मणों में जो  विद्वान अगस्त मुनि थे उन्होंने ऐसा वचन कहा ।अगस्त मुनि बोले हे राजन एक पापों की नष्ट करने वाली कथा सुनो। कि मैंने एक समय में पंचभिष्म नाम का व्रत किया था । उस व्रत के प्रभाव से मैंने समुद्र पान कर लिया था। इस प्रकार सुनकर राजा कहने लगा। उस पंचभीष्म व्रत की विधि मुझसे कहो। राजा असमंजाअगस्त मुनि से यथावत शास्त्र विधि सुनकर। कुटुंब सहित यह व्रत तीर्थ  पर किया। उस पंच भीष्म ब्रत के प्रभाव से असमंजा का पिता राजा नर्क से निकलकर दिव्य विमान पर चडकर बैकुंठ मंदिर में गए। ।राजा असमंजा पंच भीष्म ब्रत के प्रभाव से बैकुंठ को जाते हुए अपने पिता को देखकर बड़े हर्ष को प्राप्त हुआ। हे वीर उसके बाद राजा असमंजा ने अपने घर आकर यज्ञ का आरंभ किया ।और इसी प्रकार विधान से यथाशक्ति इस प्रकार यह राज शिरोमणि गांव भूमि स्वर्ण और सब वस्त्रों ब्राह्मणों को दान देकर । स्वयं यज्ञ स्नान किया यज्ञांति स्नान किया। उसके बाद ब्राह्मण आशीर्वाद देकर राजा को कहने लगे । हे राजन आपको धन्य है
क्योंकि आप ने यह बड़ा कर्म किया है ।जो देवताओं को दुर्लभ है। इस प्रकार राजा को ब्राह्मण कहकर अपने स्थान को चले गए ।हे राजन युधिष्ठिर वह राजा असमंजा अपने आप ही बैकुंठ को प्राप्त हुए ।भीष्म जी बोले हे राजन युधिष्ठिर इस प्रकार संपूर्ण में उत्तम यह व्रत आपसे कहा कि जिसके करने से मनुष्य संपूर्ण पापों से छूट जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है। माघ मास में प्रयाग में स्नान करने का फल है और बैसाख में ताप्ती के फल है ।और कार्तिक मास में गदाधर भगवान के आगे गया में पिंड दान में को करने का जो फल है । वही फल इस व्रत के महात्म  सुनने का फल है।
इति पदम पुराणे  पंचभीष्मक ब्रत कथा  तृतीय अध्याय  समाप्त हुआ









                               चतुर्थ अध्याय


राजा  युद्धिष्टर बोले की  चतुर्थ दशी का ब्रत और पुराणों में कही हुई उसकी कथा मुझको सुनाओ ।क्योंकि जिसके श्रवण मात्र से ही पुरुष नर्क छूट जाता है ।भीष्म जी बोले हे राजन सुनो ।पापों को हरने वाली बह कथा तुमसे कहता हु । जिसके करने से मनुष्य कर्म बंधन से छूट जाता है ।पहले सतयुग में बुद्धिमान  नारद मुनि ने महा घोर तप करके वशीभूत कर लिया। तब  इंद्र को अति चिंता हुई। और उसने रंभा को नारद मुनि के पास भेजा। रंभा ने  बहा आकर  पांच बाणों को धारण किया  हाव, भाव, कटाक्ष, द्वारा नाच गान करने लगी ।और गेंद क्रीड़ा से नारद मुनि को मोहित करने प्रयास  करने लगी।  लेकिन रंभा सफल नहीं हुई ।उसके वाद रंभा इंद्र के पास गई और  नारद मुनि का सारा   हाल सुनाया । इधर नारद जी ब्रह्मा जी के पास गए। और अपने तप का प्रभाव कहकर सुनाया। नारद मुनि बोले  । हे पिता मेने उग्र तप किया है।  और  बारह वर्ष पर्यन्त  तिलो का होम किया है।

पुत्र नारद का ऐसा वचन सुनकर ब्रह्मा ने कहा। कि हे पुत्र  अभिमान का वचन मेरे आगे कह दिया अब किसी और के सम्मुख नही कहना,। क्योंकि यह  अहंकार युक्त वचन  यदि शिव ने सुन लिया तो तुम्हारा  उपहास होगा।लेकिन नारद जी ने ब्रह्मा जी की बात नही मानी और कैलाश को चले गए। और शिव जी के पास जब नारद जी पहुंचे तो शिव जी ने उनका बहुत सत्कार किया। शिव बोले आओ नारद मुनि आप धन्य है ।आपने मेरा कैलाश पवित्र किया ।  आपका आगमन किस कार्य के लिए हुआ है ।में सुना चाहता हूं।क्योंकि प्रयोजन के बिना तो आपका आना हो नही सकता । शिव जी का वचन सुनकर   नारद बोले । हे महादेव एक ब्रत  जो मेने किया है। आपको सुनाता हूं की  जिस ब्रत को हर कोई नहीं कर सकता क्योंकि बह ब्रत कामराग से वर्जित है ।बारह वर्ष का व्रत कामदेव के मद को भंजन करने बाला है ।शिव जी बोले नारद आप का कहना सत्य है आप समान जितेंद्रिय दूसरा नही है  हे तात विष्णू के आगे आप ऐसा वृतांत कभी न का कहना ऐसा शिव का वचन सुनकर नारद मुनि वैकुंठ लोक को गए वहा विष्णू ने नारद मुनि का आधार पूर्वक स्वागत किया और श्री भगवन बोले आप धन्य है और मेरे भक्तो में शिरोमणि है। हे मुनी आपने कैसा तप किया है सुनाइए
नारद बोले हे प्रभु जो तप मैने किया है। वह तप बहुत कठिन है हे विष्णु तप के कारण मेने कामदेव का मान भंग कर दिया ऐसा सुनकर विष्णु भगवान बोले हे नारद  यहा समीप में ही एक सरोवर है उसमे से थोड़ा जल ले आओ। क्युकी जल लाने पर में तुमको चार भुजा दूंगा। इस प्रकार नारद जल लाने का एक पात्र लेकर उस सरोवर में गए वहा गंधर्व नगर के समान एक सुन्दर पुर है ।वहा नारद ने सुंदर मुख बाली सोलह वर्ष की एक कन्या देखी। वह कन्या कामदेव राजा के पुत्री थी उसको देखकर ही नारद मुनि कामदेव के  वाणों से पीड़ित हो गए ।और नारद मुनि उससे विवाह करने की इच्छा करके राजा कामदेव से उसकी याचना करने लगे ।नारद मुनि बोले हे राजन अपनी कन्या मुझे दो। आप की कन्या को मेरे समान अन्य वर नही मिलेगा। इस तरह नारद के वचन सुनकर राजा ने वचन कहा हे मुनी में तो अपनी कन्या चार भुजा वाले को दूंगा। ऐसा राजा के वचन सुनकर नारद मुनि विष्णू भगवान के  पास आए ।और विष्णु भगवान से बोले मुझको आप चतुर्भुज बना दो । ऐसा वचन को सुनकर विष्णु भागवान ने नारद को  बंदर का रूप बना दिया । ऐसे रूप लेकर नारद मुनि फिर वही शीघ्र आ गए और स्त्रियों के झुंड को ताकने लगे ।
स्त्रियां देखकर कहने लगी यह बंदर कहा से आ गया। ऐसा सुनते ही नारद मुनि ने अपने चेहरे को जल में देखा ।देखते क्या है की, बंदर का मुख है ऐसा देखकर नारद मुनि सम्पूर्ण तीर्थो पर भ्रमण करते हुए भगवन के वैकुंठ लोक को गए है। युधिष्ठिर ,नारद जीवन से निराश होकर लंबे लंबे स्वास लेता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा। और संकल्प लेकर कहने लगा में निश्चय ही अपने प्राणों का त्याग करूंगा दुखित हुआ नारद वृक्ष के पास चिता लगाकर  तैयार हुए जैसे ही उसपे बैठने को तैयार हुआ ।तब विष्णु देव आकर प्रकट हो गए और नारद मुनि का दाहिना हाथ पकड़ कर चिता पर बैठने से रोक दिया। और दिव्य नर नारियों से युक्त अपनी पूरी का दर्शन कराया और उसके बाद भगवान ने अपना ऐसा रुप दिखाया की जो शंख चक्र गदा से शोभायान कोस्तुभ मढ़ी से विराजमान था ।जैसा कि नारद के प्रति अपना रुप वर्णन कर रखा था ।ऐसा ही रूप दिखाया नारद मुनि भगवान का रूप देखकर  स्तुति करने लगे कहने लगे आज मेरा जन्म सफल हुआ। नारद के ऐसे वचन सुनकर विष्णु भगवान बोले ।हे नारद फिर कभी तुम ऐसा गर्भ नही करना हे प्रतापवान अब तुम एक भीष्मक का व्रत करो नारद मुनि ने भगवान का वचन सुनकर पंच भीष्मक नाम का व्रत किए
उस व्रत के प्रभाव से शारीर निर्मल हो गया भीष्म जी बोले हे युधिष्ठिर जो तुमने व्रत का महात्म तुमने मुझसे पूछा था वह व्रत मेने तुमसे कहा जो इस व्रत को करता है वह विष्णु के परम पद को प्राप्त होता है
  इति श्री पदम पुराण उतराखंडे चतुर्थ अध्ययन समाप्त



                               पांचवा अध्याय

युधिष्ठिर बोले  हे भीष्म  जी संपूर्ण ब्रतो में कोन सा ब्रत श्रेष्ठ है  ।और कोन  से देवता हमेशा पूजा करने योग्य है। और संपूर्ण धर्मों में कोन धर्म सबसे उत्तम है । मुझे आप समझा कर कहो । भीष्म जी बोले  । संपूर्ण पापों को हरने वाली  कथा मुझसे सुनो। की संपूर्ण व्रतों में जिसके सुनने से श्रेष्ठ  व्रत और  संपूर्ण देवों में श्रेष्ठ देव निश्चित होता है। हे नृप श्रेष्ठ वह कथा  प्रारंभ से तुमको सुनाता हुं।की जिसके सुनने मात्र से ही संकट से छूट जाता है । हे राजन संपूर्ण  व्रतों में तो पंच भीष्म व्रत सबसे श्रेष्ठ है ।और संपूर्ण देवों में विष्णु भगवान सबसे श्रेष्ठ हैं।और तिथियां में एकादशी तिथि सबसे श्रेष्ठ है ।और वर्णों में ब्राह्मण सबसे श्रेष्ठ

पहले सतयुग में एक सुशर्मा नामक ब्राह्मण हुआ । बह प्रभावती नागपुरी में रहता था । सदा पाप कर्मों में तत्पर रहता था। यह सुशर्मा स्नान संध्या आदि कर्मों से रहित वेदा ध्यान में आलसी सदा दुष्ट स्वभाव चित को उद्वेग करने वाला और द्विज होकर भी यह महाकामी दासी के साथ रमण करता था। और कुटुंब सहित कृषि करता था। तथा वृक्षों का छेदन करता था ।वृक्ष छेदन प्रभाव से यह अंधा और पंगुला हो गया था ।हे राजन उस पाप के प्रभाव से वह सुशर्मा ब्राह्मण पुत्र सहित अंधा हो गया ।उसके अनंतर यह कुटुंब सहित सुशर्मा ब्राह्मण अपनी पु री को त्याग कर सदा तीर्थ तीर्थ पर भ्रमण करता हुआ बद्री नारायण को प्राप्त हुआ। और वहां भगवान नर नारायण के दर्शन कर फिर अपने देश को ही आ गया ।उसे काल में चिंता से व्याकुल सुशर्मा ब्राह्मण को देखकर  ब्राह्मण के ऊपर दया करके ब्रह्मा जी वहां आए ।और दुखित ब्राह्मण को वहां देखकर ब्रह्माजी वचन कहने लगे ।ब्रह्मा बोले, हैं ब्राह्मण कौन चिंता से तुम व्याकुल हो रहे हो। और किस कारण से तुम दीन मुख हो रहे हो ।और कौन कर्म के फल करके कुटुंब सहित तुम अंधे और पांगले हुए हो । हे विप्र यह अपने दुख का कारण मुझसे यथावत कहो ।
ऐसे ब्रह्मा के वाक्य सुनकर ब्राह्मण वचन कहने लगा। ब्राह्मण बोला, हे ब्रह्मा यह मेरा वचन सुनकर मेरे ऊपर दया करनी योग्य है । क्योंकि संपूर्ण कर्मों के फल से अंधापन तथा पंगुल जो मुझको प्राप्त हुआ है यह दुख है। अर्थात मुझसे सहा नहीं जाता। हे देवेश आपके प्रसाद से जो मेरा कल्याण हो जाए तो निश्चय मेरा यह अंधापन नष्ट हो जाए। इसमें संदेह नहीं है, वेद मंत्र, व्रत, तप ,दान ,संपूर्ण प्राणियों पर दया ,और श्रेष्ठ  शास्त्रों का श्रवण ,विष्णु भगवान की पूजा, और सज्जनों की संगति, यह सब अंधापन और पांगलपन नष्ट करने वाले हैं। ऐसा मैंने सुना है ,इसलिए हे ब्रह्मा देव वह व्रत मुझसे कहो। कि जिससे अंधापन और पांगुलापन नष्ट हो जाए । ऐसा सुनकर ब्रह्मा बोले हैं, द्विजोत्तम तुम इंद्रियों को रोक कर पांच भीष्म नाम व्रत करो । परंतु पुराणों में जैसी विधि कही है ,वैसी ही विधि से करो। वह विधि हम तुमसे कहते हैं ,एक बुद्धिमान मनुष्य प्रथम सुवर्ण की (सोना)  ,चांदी की ,अथवा तांबा की, यथाशक्ति लक्ष्मी और विष्णु भगवान की मूर्ति बनावे ।
और उसको स्थापन करके विधि पूर्वक उसका पूजन करें। बुद्धिमान मनुष्य द्वादश अक्षर मंत्र    ओम नमो भगवते वासुदेवाय    से केशर चढ़ा कर ,लक्ष्मी नारायण पूजन करें, पश्चात
पहले दिन ही ,भगवान के हृदय का,  कमल के फूल   से पूजन करे    
दूसरे दिन बिल्व पत्रों से, भगवान के घुटनों का, पूजन करें।

तीसरे दिन केत की पुष्पों से, भगवान के जंघा का, पूजन करें।

चौथे दिन चंपा के पुष्पों से, हरि भगवान के चरणों का, पूजन करें ।

पांचवें दिन अत्यंत भक्ति भाव से तुलसी की मंजरियों से, विष्णु भगवान के संपूर्ण अंगों का पूजन करें ।

और लक्ष्मी की सोने की मूर्ति बनवाकर बहा भगवान के समीप स्थान पर रख दें ।वह मूर्ति चार तोले की, अथवा दो तोले की, अथवा एक ही तोले की, जैसे अपनी शक्ति हो वैसी बनवावे । धन की कंजूसी कतई ना करें ,और पंचामृत से उसका स्नान कराकर पूजन करें ।उसके अनंतर लोभ रहित सदाचार से युक्त ,मन को जीतने वाला ,और इंद्रियों को जीतने वाला, ऐसा आचार्य ब्राह्मण को बुलवाकर शास्त्र अनुसार पूजा करावे। फिर बुद्धिमान मनुष्य आचार्य के वचन से यथा विधि स्वयं पूजा करे एकाग्रचित होकर ऋतु फल में होने वाले पुष्पों से उन मंत्र और नाम से अथवा पौराणिक वाक्य से यथा विधि सोडसो उपचार पूजन करें। और ऐसा कहें कि, हे महा विष्णु लक्ष्मी के सहित में आपका पूजन करता हूं ।आपको नमस्कार है ,है नारायण, हे रामेश्वर हे लक्ष्मीपति ,आपकी प्रसन्नता के लिए मैं शीतल दिव्य और कपूर केसर मिला हुआ यह चंदन आपको अर्पण करता हूं ।   हे प्रभु इस काल में होने वाले सुंदर पुष्प में आपको अर्पण करता हूं,। आपको नमस्कार है , हे महा विष्णु यह काली अगर का धूप सब देबोको प्रिय है  ,इसलिए संपूर्ण काम समृद्धि के लिए मैं आपको अर्पण करता हूं । हे अंधकार  को नष्ट करने वाले यह दीपक पापों को नष्ट करने वाला  है ,और जिससे दीप दान करके तेज प्राप्त होता है ,इसलिए  यह दीप अर्पण करता हूं। रमानाथ यह सुंदर नैवेद्य सुखों को देने वाला ,और भक्ष्य भोज्य से युक्त है ,इसलिए मैं आपको अर्पण करता हूं ।आप मेरे संपूर्ण पापों का क्षय करो। हे नारायण लक्ष्मीकांत आपको नमस्कार है ।हे जगत पते इस अर्घ  को देने से मेरे मनोरथ सफल हो जावे । ऐसा भगवान का पूजन कर के पश्चात गीत बाजा आदि से रात्रि में भगवान के समीप बैठकर जागरण करना और पुराणों का पठन तथा नृत्य करना और पुराणों की शुभ कथा श्रवण करनी उसके अनंतर जितेंद्रिय हुआ व्रती पुरुष प्रातः काल स्नान कर पूर्व में कहे हुए विधान करके ही फिर यत्न पूर्वक पूजन करें। हे नारद ऐसे इस मेंरे कहे  हुए विधान करके पाच दिनों में पूजन करें । उसके वाद पांचवे दिन बुद्धिमान मनुष्य इस व्रत का उद्यापन करें। परंतु पहले पांच वर्षों तक व्रत करके फिर उद्यापन करें । हे मुनि व्रत की संपूर्णता के लिए विधान से इस प्रकार पूजन आदि करें। हे ब्राह्मण इस विधि के करने से वह फल प्राप्त होता है। कि जो सहस्त्र एकादशी व्रत उसे फल प्राप्त होता है ।यह हमारे वचन असत्य नहीं हैं, किंतु सत्य ही है, परंतु व्रतों के संपूर्ण फल की इच्छा करता हुआ प्रति पुरुष पापी पुरुषों की संगति ना करें ।और सत्य भाषण ना करें     ,व्रती पुरुष स्त्रियों के साथ आलाप ,जुआ खेलना, इनको भी त्याग दें व्रत के पांचों ही दिनों में केवल भगवान नाम का स्मरण करें ।और दंत धवन करना आदि से सब नियम करके प्रथम दिन से लेकर पांच दिन पर्यंत  निर्विघ्नंतापूर्वक व्रत को समाप्त करें। भीष्म जी कहते हैं ,हे राजन युधिष्ठिर ब्रती पुरुष प्रात काल उठकरऔर जल का पात्र लेकर ,नैऋत्य कोण में जाकर मोन होकर प्रथम विष्ठा मूत्र का त्याग करें। पश्चात जल के समीप जावे । वहां हाथ पांव की शुद्धि करने के पश्चात मुख शुद्ध करें ।इस प्रकार से निर्गुण्डी  ,दूध वाले ,वृक्ष कांटो वाले वृक्ष, ऐसे पवित्र तथा सुगंधित वृक्ष, से बारह अंगुल की दातुन लेवे।और यह आगे कहा हुआ मंत्र पड़े ।   

आयुर्बलं यशो वर्च: प्रजाः पशुवसूनि च |
ब्रह्म प्रज्ञां च मेधां च त्वं नो देहि वनस्पते ||

हे वनस्पति, आयु, बल, यश, तेज ,संतति ,पशु, द्रव्य ,ज्ञान, बुद्धि ,और धारण शक्ति मुझको दो । उसके वाद बुद्धिमान  मनुष्य के बनाए हुए तालाब आदि के, अथवा देव खात ,नदी आदि के निर्मल जल में वैदिक मंत्रों से स्नान करके, संपूर्ण पापों के हरने वाले सुंदर मृतिका, गोमय आंवला, और तिल, इनसे विधि पूर्वक स्नान करें। पश्चात पवित्र हो, श्वेत वस्त्र धारण करके, अपना नित्य कर्म करें। और बुद्धिमान मनुष्य पूर्व उक्त विधान से भगवान का पूजन करें। ही विप्र इस प्रकार की विधि से तुम पंच भीष्म व्रत करो ।हे ब्राह्मण यह  महाव्रत देवताओं को भी दुर्लभ है। । ब्राह्मण को मारने वाला, गुरु भार्या से गमन करने वाला ,मदिरा पीने वाला, द्रव्य को चुराने वाला ,और महापातकी,एक बार इस पूजन मात्र के करने से ही सब पापों से छूट जाता है ।फिर व्रत के करने से छूटे इसको कहना ही क्या है ।इससे अधिक श्रेष्ठ व्रत तीनों लोको में और नहीं है । क्या कुल से हो सकता है ,क्या आचार से ,क्या सील से, और क्या गुण से हो सकता है।  अर्थात यह सहायक नहीं हो सकते हैं ।महा पवित्र जंबूद्वीप में जन्म पाकर जो बुद्धिमान मनुष्य हरि भगवान का पूजन करता है। स्मरण करता है ,वही कुलीन आदि गुणों से युक्त इस व्रत को नहीं करके ही, मनुष्य अधोगति को प्राप्त होता है ।करने से कभी नहीं होता, धर्म हीन मनुष्य के दिन वैसे ही आते हैं, और चले जाते हैं ,कोई सुकृत नहीं करता ,जो यह व्रत पूजन नहीं करता है ,उसका जीना ऐसे निरर्थक है की जैसे लोहार की धमनी । इसलिए बारंबार प्रभु विष्णु का पूजन करें ,और ब्राह्मणों का पूजन करें ,माघ कार्तिक चैत्र आषाढ़ और श्रावण इन मासो में तथा अन्य पवित्र मासो में इस व्रत को करें, कार्तिक मास में तो इस व्रत के करने से मनुष्य विशेषकर के फल को प्राप्त होता है ।वह इस प्रकार से व्रती मनुष्य प्रातकाल उठकर, शौच को जाकर दंत धावन पूर्वक स्नान करें। इस प्रकार से ब्रह्मा के वचन सुनकर ब्राह्मण वचन कहने लगा। ब्राह्मण बोला है, प्रभु इस व्रत के उद्यापन की विधि विस्तार पूर्वक मुझसे कहो ।ब्रह्मा जी बोले कि, हे विप्र विशेष करके कार्तिक शुक्ल पक्ष में एकादशी को इस व्रत को करें। और पूर्णिमा को समाप्ति कर देवें। अब विष्णुधर्मोत्तर पंच भीष्म व्रत के उद्यापन की विधि कहते हैं ।श्री कृष्ण भगवान बोले पंच भीष्म  ब्रत  होने पर ,पंचगव्य से अपने शरीर को पवित्र करें। और   अपने संपूर्ण पाप उच्चारण कर, संकल्प करें ।उसके वाद सावधान हुआ जितेंद्रीय व्रती पुरुष इस प्रकार से ब्रह्मा के वचन सुनकर ब्राह्मण वचन कहने लगा । ब्राह्मण बोला हे प्रभु इस व्रत के उद्यापन की विधि विस्तार से मुझसे कहो ।

ब्रह्माजी बोले, विशेष करके कार्तिक के शुक्ल पक्ष में एकादशी को इस व्रत को प्रारंभ करें ।और पूर्णिमा को समाप्ति कर देवें। अब विष्णु धर्मोत्तर से पंच भीष्म व्रत के उद्यापन की विधि कहते हैं। श्री कृष्ण भगवान बोले ,प्रथम पंच भीष्म प्राप्त होने पर पंचगव्य से अपने शरीर को पवित्र करें ।और अपने संपूर्ण पाप उच्चारण करें संकल्प करें। उसके वाद सावधान हुआ ,जितेंद्रिय  व्रती पुरुष कार्तिक की पूर्णिमा में व्रत को समाप्त करके उद्यापन करें ।वह इस प्रकार से की प्रथम विद्वान ब्राह्मण आचार्य को बुलावे ।और पश्चात रित्विक ब्राह्मणों को बरण करे ।
वह स्वस्तिवाचन करावे । और काल रूप जनार्दन भगवान की सोने की मूर्ति बनवावे। ऐसी की सोलह मासे की हो, अथवा आठ मासे की हो ,अथवा एक ही मासे की हो, यथाशक्ति मूर्ति बनवा दे ,पैसे की कमी ना करें, पश्चात वस्त्र लपेटकर उस मूर्ति को षोडशोपचार से पूजन करें ।और रात्रि में जागरण करें ,और प्रातः काल सूर्योदय होने पर अपना नित्य नियम करके प्रति मंत्र स्वाहा शब्द उच्चारण करके पुरुष सूक्त से हवन करें । उसके वाद पीपल की समिधा प्रज्वलित करें । एक सो आठ आहुतियां खीर से विष्णु भगवान के दस अवतारों के निमित्त देवें ।पश्चात वस्त्र से लपेटी हुई और पूजन की हुई वह भगवान की मूर्ति और सबत्सा गौ अर्थात बछड़े वाली आचार्य को देवें ।
इसके अनंतर एकाग्र चित से ब्राह्मणों एवं ब्राह्मणी सहित पांच ब्राह्मण को भोजन करावे ।और बंधुओं के साथ आप भोजन करें ।पापों को नष्ट करने वाली यह पवित्र व्रत, पूर्व कई हुई इस विधि से मनुष्य करें ,तो पूर्व जन्म, वर्तमान जन्म, और आगे होने वाला जन्म ,इन तीनों जन्मों के पापों से छूट जाता है। इस प्रकार के यह वाक्य ब्राह्मण सुनकर विधि पूर्वक इस व्रत को किया ।और इस पंच भीष्म व्रत के प्रभाव से पापों से छूट कर शुद्ध हो कुटुंब सहित दिव्य चक्षु हो गया। यह  सुशर्मा ब्राह्मण उत्तम पंच भीष्म व्रत का महत्व इस प्रकार सुनाया ।और सर्वथा तो पंच भीष्म व्रत का महात्मय कहने को ब्रह्मा भी समर्थ नहीं है। भीष्म जी बोले राजन  युधिष्ठिर भक्ति भाव से यह पंच भीष्म व्रत तुमको करना योग्य है। क्योंकि जिससे यह व्रत संपूर्ण पापो को दूर करने वाला और पाप के समूह को नष्ट करने वाला है ।इस व्रत की विधि और महात्मय को जो उत्तम मनुष्य श्रवण करेंगे ।वह इस लोक में संपूर्ण कामनाओं को भोग कर अंत में अपने कुल कोटीयों सहित स्वर्ग में प्राप्त होंगे
इतिश्री पद्म  पुराण पंच भीष्म पंचम अध्याय समाप्त हुआ